Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

पाकिस्तान ने त्रिकोणीय सीरीज और एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की

टीम में अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है।

17 Aug 2025

पाकिस्तान ने त्रिकोणीय सीरीज और एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को आगामी त्रिकोणीय सीरीज और एशिया कप 2025 के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार सलमान अली आगा त्रिकोणीय श्रृंखला और उसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जाने वाले एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम का नेतृत्व करेंगे। पाकिस्तान की 17 सदस्यीय टीम में फखर जमान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली और फहीम अशरफ जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। सैम अयूब, हसन नवाज और मोहम्मद हारिस जैसे युवा खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है।

पाकिस्तान की टीम पहले 29 अगस्त से 7 सितम्बर के बीच यूएई और अफगानिस्तान के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला में भाग लेगी। इसके बाद टीम 9 से 28 सितंबर के बीच होने वाले एशिया कप 2025 में खेलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।

पाकिस्तान की टीमसलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफयान मोकिम।

ट्राई सीरीज शेड्यूल (सभी मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में)

29 अगस्त- अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान

30 अगस्त- यूएई बनाम पाकिस्तान

1 सितंबर- यूएई बनाम अफगानिस्तान

2 सितंबर- पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान

4 सितंबर- पाकिस्तान बनाम यूएई

5 सितंबर- अफगानिस्तान बनाम यूएई

7 सितंबर- फाइनल

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पाकिस्तान ने त्रिकोणीय सीरीज और एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय ट
टीम में अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News